SSC MTS Result Release: एसएससी एमटीएस भर्ती की रिजल्ट हुई जारी मेरिट लिस्ट पीडीएफ यहां से लोड कर सकते हैं

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) भर्ती परीक्षा के 9,583 पदों के लिए परिणाम आज, 21 जनवरी को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना परिणाम देख सकते हैं।

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 14 नवंबर के बीच किया गया था। आज, 21 जनवरी को कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने इस परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 27 जून से 3 अगस्त के बीच भरे गए थे। इसके बाद 30 सितंबर को परीक्षा का आयोजन शुरू किया गया, लेकिन परीक्षा स्थगित होने के कारण इसे 14 नवंबर तक आयोजित किया गया।

एसएससी एमटीएस भर्ती के तहत कुल 6,144 पद निर्धारित किए गए थे, जिनके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तय की गई थी। इसके अलावा, हवलदार पद पर भर्ती के लिए 3,439 पद निर्धारित किए गए थे, और इसके लिए भी शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।

SSC MTS Result Release

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए रिजल्ट चेक करने का लिंक अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, फिर रिजल्ट सेक्शन में जाकर रिजल्ट और कटऑफ की पीडीएफ डाउनलोड करें। पीडीएफ में अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर के रिजल्ट चेक किया जा सकता है।

SSC MTS Result Check

एसएससी एमटीएस रिजल्ट यहां से चेक कर लीजिये

MTS Result  Hawaldar Result

Writeup Havaldar

Leave a Comment