आपके लिए RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 एक शानदार अवसर हो सकता है। रेलवे भर्ती सेल (RRC) ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) में 1154 पदों पर अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगर आप 10वीं पास हैं और आईटीआई (NCVT/SCVT) सर्टिफिकेट रखते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है।
आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां, जैसे कौन-कौन आवेदन कर सकते है, कैसे आवेदन करें, डॉक्युमेंट्स क्या लगेंगे, इत्यादि।
RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: कुछ जरूरी चीजें
- भर्ती संस्था: रेलवे भर्ती सेल (RRC), ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR)
- कुल पद: 1154
- शैक्षिक योग्यता: 10वीं पास + संबंधित ट्रेड में आईटीआई (NCVT/SCVT)
- आयु सीमा: 15 से 24 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट)
- चयन प्रक्रिया: मेरिट लिस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण
- अंतिम तिथि: 27 जनवरी 2025
RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 – कौन अप्लाइ कर सकता है?
1. शैक्षिक योग्यता
- 10वीं पास (12वीं परीक्षा प्रणाली के तहत)
- आईटीआई सर्टिफिकेट (NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त)
2. आयु सीमा (01 जनवरी 2025 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
- अधिकतम आयु: 24 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के लिए छूट:
- SC/ST: 5 वर्ष
- OBC: 3 वर्ष
- PwBD (विकलांग उम्मीदवार): 10 वर्ष (अन्य आरक्षण के अनुसार अतिरिक्त छूट)
RRC ECR अपरेंटिस भर्ती 2025 से जुड़ी जरूरी डेट्स
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 28 दिसंबर 2024 (शाम 5:00 बजे)
- आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जनवरी 2025 (रात 11:59 बजे)
RRC ECR अपरेंटिस भर्ती में किटन आवेदन शुल्क लगेगा?
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस | ₹100 |
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / महिला | कोई शुल्क नहीं |
RRC ECR अपरेंटिस भर्ती 2025 में सिलेक्शन कैसे होगा?
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा, जो 10वीं और आईटीआई अंकों के औसत पर निर्भर करेगी। चयन के बाद, उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।
RRC ECR अपरेंटिस भर्ती में कैसे करें आवेदन? (Step-by-Step प्रक्रिया)
Step 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: www.rrcecr.gov.in
Step 2. रजिस्ट्रेशन करें: नाम, जन्मतिथि, ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
Step 3. दस्तावेज़ अपलोड करें:
- 10वीं मार्कशीट
- आईटीआई सर्टिफिकेट
- जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
Step 4. फीस का भुगतान करें (अगर लागू हो)
Step 5. फॉर्म को रीव्यू करें और सबमिट करें।
Step 6. फॉर्म का प्रिंट आउट निकालें भविष्य के लिए।
RRC ECR अपरेंटिस भर्ती ट्रेड-वाइज रिक्तियां
1. दानापुर डिवीजन (675 पद)
- फिटर: 201
- इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक: 142
- इलेक्ट्रीशियन: 146
- अन्य ट्रेड्स
2. धनबाद डिवीजन (156 पद)
- टर्नर: 23
- वेल्डर: 44
- वायरमैन: 22
3. पं. दीन दयाल उपाध्याय डिवीजन (64 पद)
- फिटर: 38
- इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक: 11
4. अन्य डिवीजन
- सोनपुर, समस्तीपुर, हारनौत और समस्तीपुर वर्कशॉप में भी वैकेंसी उपलब्ध।
अगर आप रेलवे में अपरेंटिस बनकर करियर शुरू करना चाहते हैं, तो RRC ECR Apprentice Recruitment 2025 आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। जल्दी आवेदन करें और अपनी जगह सुनिश्चित करें!
मेरा नाम साइमन है मैं एक हिंदी Content writer हूं Timevacancy.in वेबसाइट पर मैं सरकारी योजना और सरकारी न्यूज़ से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूं और मैं इस वेबसाइट का लेखक हूं