अगर आप पशुपालन क्षेत्र में रुचि रखते हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए राजस्थान RSSB लाइव स्टॉक असिस्टेंट (पशुधन सहायक) भर्ती 2024 एक बेहतरीन अवसर है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 2041 पदों के लिए यह भर्ती निकाली है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी— जैसे कि कौन अप्लाइ कर सकता है, क्वालिफिकेशन, योग्यता।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
अगर आप इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखें:
- ऑनलाइन आवेदन शुरू – 31 जनवरी 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि – 1 मार्च 2025
- परीक्षा की तिथि – 13 जून 2025
- Admit Card जारी होने की तिथि – एक्जाम से पहले
राजस्थान RSSB लाइव स्टॉक असिस्टेंट भर्ती पात्रता (Eligibility Criteria)
इस पद के लिए आवेदन करने से पहले नीचे दिए गए योग्यता क्राइटिरीया को ध्यान से पढ़ें:
शैक्षिक योग्यता
- 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) पास होना चाहिए
- विषय – PCB (Physics, Chemistry, Biology) या कृषि/ एग्रीकल्चर बायोलॉजी
- 1 या 2 वर्ष का पशुधन सहायक ट्रेनिंग डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट अनिवार्य है
आयु सीमा (Age Limit) (01/01/2026 के अनुसार)
- न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
- अधिकतम आयु – 40 वर्ष
- आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी
राजस्थान RSSB लाइव स्टॉक असिस्टेंट भर्ती – पदों का विवरण (Total Posts)
इस भर्ती में कुल 2041 पद निकाले गए हैं, जो इस प्रकार हैं:
क्षेत्र | पदों की संख्या |
नॉन-टीएसपी क्षेत्र | 1820 |
टीएसपी क्षेत्र | 221 |
टीएसपी (Tribal Sub Plan) क्षेत्र में अनुसूचित जनजातियों के लिए विशेष आरक्षण होता है।
राजस्थान RSSB लाइव स्टॉक असिस्टेंट भर्ती आवेदन शुल्क (Application Fee)
आप आवेदन शुल्क का भुगतान Emitra CSC, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।
श्रेणी | शुल्क |
सामान्य / ओबीसी | ₹600/- |
ओबीसी (NCL) / एससी / एसटी | ₹400/- |
करेक्शन चार्ज | ₹300/- |
एक बार OTR (One Time Registration) शुल्क भरने के बाद, आपको बार-बार शुल्क नहीं देना होगा।
राजस्थान RSSB लाइव स्टॉक असिस्टेंट भर्ती चयन प्रक्रिया (Selection Process)
इस भर्ती में चयन 4 चरणों में होगा:
- लिखित परीक्षा (Computer Based Test – CBT)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Test)
- लिखित फाइनल मेरिट लिस्ट (Final Selection List)
परीक्षा पास करने के बाद ही आगे के चरणों में बुलाया जाएगा।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
लिखित परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे:
विषय | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
सामान्य विज्ञान | 40 | 40 |
गणित | 20 | 20 |
रीजनिंग | 30 | 30 |
राजस्थान जीके | 30 | 30 |
कुल | 120 | 120 |
हर सही उत्तर पर +1 अंक मिलेगा, और गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती जरूरी दस्तावेज़ (Required Documents)
आवेदन के दौरान निम्नलिखित दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे:
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- पशुधन सहायक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड / पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो और हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
अगर आप राजस्थान RSSB लाइव स्टॉक असिस्टेंट भर्ती 2024 में आवेदन करना चाहते हैं, तो समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अच्छे से करें। यह राजस्थान सरकार की महत्वपूर्ण भर्ती में से एक है, जो पशुपालन के क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका देती है।
मेरा नाम साइमन है मैं एक हिंदी Content writer हूं Timevacancy.in वेबसाइट पर मैं सरकारी योजना और सरकारी न्यूज़ से रिलेटेड आर्टिकल लिखता हूं और मैं इस वेबसाइट का लेखक हूं