WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UP Anganwadi Supervisor Vacancy: यूपी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की होगी डायरेक्ट भर्ती, अब इंतजार ख़तम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उत्तर प्रदेश बाल विकास विभाग जल्द ही आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकता है। राज्य के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पदों पर आवेदन लेने से पहले, शासन ने पात्र आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमोशन देकर सुपरवाइजर बनाया था। आगामी भर्ती प्रक्रिया के तहत 50% पदों को प्रमोशन के माध्यम से भरा जाएगा, जबकि शेष 50% पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

UP Anganwadi Supervisor Vacancy News

उत्तर प्रदेश बाल विकास विभाग में लंबे समय से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की भर्ती न होने के कारण कई पद रिक्त चल रहे हैं। बाल विकास नियमावली के अनुसार, कुल रिक्त पदों में से 50% पद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमोशन देकर भरे जाते हैं, जबकि शेष 50% पद सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने होते हैं। हालांकि, पदोन्नति के बाद भी आधे से अधिक पद खाली पड़े हैं। पिछले वर्ष आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन यह प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। सरकार अब इन रिक्त पदों को भरने की तैयारी में जुट गई है, और जल्द ही शासन से मंजूरी मिलने के बाद विभाग द्वारा भर्ती की अधिसूचना जारी की जाएगी।

UP Anganwadi Supervisor Bharti Update

प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पद रिक्त हैं, जबकि पूरे प्रदेश में लाखों आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। वर्तमान में इन केंद्रों की देखरेख के लिए बहुत कम संख्या में सुपरवाइजर कार्यरत हैं। आंगनबाड़ी परियोजनाओं में मुख्य सेविका के 6000 से अधिक पद रिक्त हैं, जिनमें से 80% से अधिक पद अभी तक नहीं भरे गए हैं। इस वजह से मात्र 20% आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पास कई परियोजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी आ गई है, जिससे एक-एक सुपरवाइजर को कई आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रबंधन संभालना पड़ रहा है।

UP Anganwadi Supervisor Vacancy

UP Anganwadi Supervisor Vacancy Notification

उत्तर प्रदेश बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की निगरानी की जिम्मेदारी आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की होती है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में रिक्त आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति के लिए पत्रावली तैयार कर शासन को भेजी जा चुकी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी सुपरवाइजर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस भर्ती के लिए आयोग द्वारा ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में प्रकाशित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से विज्ञापन जारी कर की जाएगी। वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश में 6000 से अधिक आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पद रिक्त हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। साथ ही, आवेदन करने के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच रखी गई है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा और लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment